दिल्ली रोड स्थित शेल्टन होटल में उद्योग व्यापार मंडल द्वारा किये कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे मुख्य अतिथि
दिव्य विश्वास,सवांददाता
बुलंदशहर। नगर इकाई के नेतृत्व में भूड़ दिल्ली रोड इकाई का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ,राजेन्द्र अग्रवाल ने की व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह रहे। संचालन अभिनव वर्मा ने किया। कार्यक्रम में 108 उद्यमी और व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण की एवं 17 नव नियुक्त पदाधिकारी नियुक्त किये गए। नगर अध्यक्ष नीरज नीरज गुप्ता,महासचिव अजय बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता एवं संजीव बंसल ने अपनी नगर टीम के साथ व्यापारियों के दुख सुख में खड़े होने का वादा किया। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष व्यापारियों की परेशानियां बताई और कहा कि थाने और चौकी स्तर पर यदि कहीं पर व्यापारी का उत्पीड़न होता है तो वह ना काबिले बर्दाश्त है। एसएसपी संतोष कुमार ने सभी व्यापारी भाइयों को व्यापार में प्रशासन से जुड़ी चुनोतियों में अपने सुझाव दिए व प्रशासन से पूर्ण रूप से मदद मिलने का आश्वासन भी दिया।
उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक सदस्य मार्गदर्शक मंडल एवं संरक्षक सुभाष तायल, शैलेंद्र त्रिवेदी, सत्येंद्र कुमार, मुनेश पाल सिंह, राम कुमार गुप्ता आदि ने आशीर्वाद स्वरुप नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भूड़ इकाई के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीतम कुमार, नगर उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, नगर महामंत्री अजय बंसल, नगर सचिव संजीव बंसल, नगर मंत्री विनय अग्रवाल, नगर आइ॰ टी॰ हेड मनु गर्ग आदि प्रमुख रूप से रहे।